रायपुर

मकान-जमीन का सौदा किया 21 लाख लेकर फरार
23-Nov-2022 2:28 PM
मकान-जमीन का सौदा किया 21 लाख लेकर फरार

रायपुर, 23 नवंबर। उरला इलाके मे जमीन खरीदी-बीक्री मामले में वर्मा दम्पत्ति से धोखाधड़ी हो गई। आरोपी ने अपनी भूमि और मकान को बेचने का सौदा कर 21लाख 41 हजार रूपए लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज किया।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक  रामेश्वर नगर भनपुरी निवासी छबिराम वर्मा ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि डगली काम्पलेक्स निवासी सूजाता,लल्लन कुमार राव ने 20 नवंबर 2017 में आरोपी ने संतोष नगर बीरगांव स्थित अपने मकान को बेचने का सौदा किया था। जिसमें उसने 21लाख 41 हजार में सौदा किया था। जिसके बाद छबिराम वर्मा से पुरा रकम लेकर इकरारनामा बनवाया था। छबिराम ने 23 अगस्त 2021 जमीन की रजिस्ट्री कराने की बात कही जिसके बाद वे टाल मटोल करने लगे। घर पर जाकर देखा तो आरोपी मकान में ताला लगाकर फरार हो गए। जिसपर धोखाधड़ी का शक होने पर छबिराम ने उरला थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में  420 का अपराध दर्ज कर आसपास के लोगों से पूछताछ कर आरोपियों की तलाश कर रही है।


अन्य पोस्ट