रायपुर

यूपी का ट्रक किराए पर लिया, हुलिया बदल रायपुर में बेचा, 4 गिरफ्तार
18-Nov-2022 2:28 PM
यूपी का ट्रक किराए पर लिया, हुलिया बदल रायपुर में बेचा, 4 गिरफ्तार

चेचिस नम्बर भी बदला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 नवम्बर।
खमतराई इलाके में यूपी के एक ट्रक मालिक से ट्रांसपोर्टिगं काम के लिए 80 हजार प्रतिमाह पर किराए में लेकर गाड़ी का नम्बर प्लेट,चेचिस नम्बर बदल कर रायपुर के ट्रांसपोटर को बेच दिया। पुलिस ने धोखधड़ी और अन्य मामलों में अपराध दर्ज किया है।

मिली जानकारी के अनुसार यूपी के रहने वाले अनुज कुमार सिंह ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि नागेंद्र कुमार ने कुछ दिन पहले अनुज से उसका ट्रक यूपी 54 टी 9806 को ट्रांसपार्टिगं के लिए 80 हजार रूपए में किराए पर लिया था। जिसे रोज उपेंद्र शर्मा के यार्ड भनपुरी में खड़ी करता था। जहां से वो ट्रक से माल सप्लाई करता रहा। कुछ महिनों बाद अनुज को किराए रकम न मिलने से नागेंद्र सिन्हा से फोन करने लगा जिसपर उसका कोई जवाब नहीं मिला। इस पर अनुज को जानकारी मिली की नागेंद्र सिन्हा ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके ट्रक का हुलिया बदल कर नम्बर प्लेट और चेचिस नम्बर बदलकर उपेंद्र शर्मा को बेच दिया। इसपर अनुज ने थाना खमतराई में आकर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और अन्य मामलों की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर नागेंद्र सिन्हा,यार्ड के संचालक और उसके साथियों को गिरफ्तार किया। आरोपी पर धारा 420, 406, 467, 468और 471, 120बी का अपराध दर्ज किया गया। 


अन्य पोस्ट