रायपुर

कैबिनेट की बैठक रिशेड्यूल, अब 24 को सीएम हाउस में
18-Nov-2022 2:25 PM
कैबिनेट की बैठक रिशेड्यूल, अब 24 को सीएम हाउस में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 नवम्बर।
1और 2 दिसंबर को बुलाए गए विधानसभा के विशेष सत्र की तैयारी पर चर्चा के लिए सीएम भूपेश बघेल ने 24 नवंबर को कैबिनेट की बैठक बुलाई है। बैठक 12 बजे से सीएम हाउस में होगी। पूर्व में यह 26 को बुलाई गई है। दरअसल 25 से 28 नवंबर तक दिल्ली और मध्य प्रदेश के दौर पर रहेंगे।

25 को , केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने,देश के अगले बजट पर राज्यों की जरूरतों पर चर्चा के लिए वित्त मंत्रियों की बैठक बुलाई है। इसमें सीएम बघेल, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, वित्त सचिव डी. अलरमेल मंगई शामिल होंगी। इस बैठक के बाद सीएम बघेल इंदौर पहुंच कर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे। सीएम बघेल इसमें तीनों दिन शामिल होंगे।

बहरहाल कैबिनेट की बैठक में  यह तय किया जाएगा कि आदिवासी आरक्षण को लेकर संशोधन विधेयक लाए या शासकीय संकल्प। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई। सरकार ने तीन आईएएस अफसरों के नेतृत्व में समिति गठित कर महाराष्ट्र, तमिलनाडु और कर्नाटक भेजने का फैसला किया है। ये समितियां, कैबिनेट की बैठक से पहले उन राज्यों में आदिवासी और अन्य वर्गों के आरक्षण रोस्टर का अध्ययन कर अपनी रिपोर्ट देंगी। इस पर भी कैबिनेट में विचार किया जाएगा। कैबिनेट की बैठक में पेसा कानून के विधेयक के मसौदे पर भी चर्चा हो सकती है।
 


अन्य पोस्ट