रायपुर

सिंधी अकादमी के अध्यक्ष का पद संभाला राम गिडलानी ने
17-Nov-2022 6:00 PM
सिंधी अकादमी के अध्यक्ष का पद संभाला राम गिडलानी ने

रायपुर, 16 नवंबर। छत्तीसगढ़ से संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत की उपस्थिति में बुधवार को संस्कृति विभाग के सभाकक्ष में छत्तीसगढ़ सिंधी अकादमी के नवनियुक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों ने पदभार ग्रहण किया। मंत्री भगत ने अकादमी के नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सिंधी अकादमी के नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीराम गिडलानी, उपाध्यक्ष नानक रेलवानी सहित सदस्य अमर गिदवानी, राधा राजपाल सहित अन्य सदस्यों ने पदभार ग्रहण किया।


अन्य पोस्ट