रायपुर

ऑस्ट्रेलिया बिजनेस कौंसिल की अध्यक्ष से कीर्ति व्यास की मुलाकात
17-Nov-2022 5:57 PM
ऑस्ट्रेलिया बिजनेस कौंसिल की अध्यक्ष से कीर्ति व्यास की मुलाकात

रायपुर, 17 नवम्बर। ऑस्ट्रेलिया इंडिया बिजऩेस कौंसिल की ब्रिसबेन में संस्था के 35 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष जोड़ी मेकाय से सौजन्य मुलाकात हुई। जिसमे मुख्य रूप से पर्यटन व्यवसाय के लिये दोनों देशों में अपार संभावनाओं के संबंध में सार्थक चर्चा  हुई। पिछले महीने अहमदाबाद में अमेरिकन गुजराती संस्था आयना द्वारा आयोजित के प्रवासी गुजराती पर्व कार्यक्रम में मिस जोड़ी मकाय को ऑस्ट्रेलिया में भारतीय उद्योगपतियों के द्वारा सफलतापूर्वक व्यापार व्यवसाय करने एवं विशेषकर गुजराती समुदाय द्वारा ऑस्ट्रेलिया में सफलतापूर्वक और वैध तरीक़े से पूरे स्रद्बह्यष्द्बश्चद्यद्बठ्ठद्ग के साथ काम करने के लिये प्रोत्साहित किया, और दोनों देशों के बीच व्यापार व्यवसाय बढ़ाने के प्रयासों पर जोर दिया।  क्वींसलेंड स्टेट के मासिक समाचार पत्र ढ्ढठ्ठस्रद्बड्ड हृद्ग2ह्य के मुख्य संपादक आशुतोष मिश्रा से भी मुलाकात हुई।


अन्य पोस्ट