रायपुर
अस्पताल वाले बाबा का सालाना उर्स आज से
17-Nov-2022 5:56 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 17 नवम्बर। हजरत सैयद बंदे अली शाह (डीके अस्पताल) के 5-दिवसीय उर्स पाक (17 से 21 नवम्बर तक) मनाया जायेगा। इस उर्स पाक का आरंभ आज गुरुवार को परचम कुशाई (बाद नमाज मगरिब, शाम 7 बजे) के साथ होगा। रात 9 बजे नातिया प्रोग्राम पेश किया जायेगा। 18 नवम्बर, बरोज शुक्रवार, रात 9 बजे नात शरीफ एंव जुनैद सुल्तानी कव्वाली पेश करेंगे। 19 नवम्बर, शनिवार को रात्रि 9 बजे धर्मगुरु मुफ्ती शफीकुल कादरी तकरीर करेंगे. 20 नवम्बर, रविवार को शाम 7 बजे शाही संदल व चादरपोशी होगी। रात 10 बजे मुकर्रम अली वारसी (भोपाल) के द्वारा महफिले समा का एहतराम होगा। 21 नवंबर, सोमवार को रात 9 बजे सैफ सोहेल ब्रदर्स सूफियाना महफिल सजाएंगे। 22 नवम्बर, मंगलवार को सुबह 9 बजे कुल शरीफ की फातिहा होगी। ज्ञात हो कि उर्स के दौरान, पांचो दिन, दोपहर व शाम आम लंगर का इंतजाम किया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे