रायपुर

दूसरे दिन 10 हजार कम होने की शिकायत के साथ मंदिर हसौद बैंक पहुंचे ग्राहक का हंगामा
17-Nov-2022 3:10 PM
दूसरे दिन 10 हजार कम होने की शिकायत के साथ मंदिर हसौद बैंक पहुंचे ग्राहक का हंगामा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 नवम्बर। 
राजधानी से सटे  मंदिर हसौद इलाके में स्थित एसबीआई  ब्रांच में   खाताधारक ग्राहकों ने हंगामा किया हुआ है।
कैशियर द्वारा लोगो को  पैसे कम देने के शिकायत लेकर  4 से 5 ग्रामीण बैंक पहुंचे हैं। उनका आरोप है कि कैशियर और ब्रांच मैनेजर की मिलीभगत से पैसा कटिंग का गोरखधंधा चल रहा है।मंदिर हसौद थाना इलाके का मामला है।  इधर बैंक मैनेजर के हवाले से मंदिरहसौद टीआई ने बताया कि एक खातेदार ने बुधवार को दो लाख से कुछ अधिक रकम निकाला था, और आज गुरूवार को बैंक जाकर 10 हजार रूपए कम होने की जानकारी देते हुए हंगामा कर रहा था। बैंक मैनेजर व स्टॉफ ने काउंटर में चस्पा सूचना दिखाते हुए कहा कि 24 घंटे के बाद इस तरह के दावे को इंटरटेन नहीं किया जाता। काउंटर छोडऩे के पहले गिनकर रकम लेनी थी। इस पर खातेदार ने कहा वह उपभोक्ता फोरम में मामला दर्ज करेगा।
 


अन्य पोस्ट