रायपुर
लोन सेटलमेंट कराने का झांसा देकर दस ट्रक को 99 लाख में बेचा,गिरफ्तार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 नवम्बर। राजधानी में बैंक का लोन सेटलमेंट कराने के नाम पर 99 लाख की धोखाधड़ी हो गई। खमतराई पुलिस ने धारा 406,420 का अपराध दर्ज आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के मुताबिक 21जुलाई 2021से 16 नवंबर 2022 के मध्य धनलक्ष्मी नगर खमतराई निवासी अर्जून गुप्ता ने अजय सिंह, उसकी पत्नी एवं साथी वीरेंद्र चंद्रवंशी के नाम रजिस्टर्ड ट्रक का लोन बैक से सेटलमेंट कराने के नाम ट्रकों का पेपर लेकर इन ट्रकों का दुसरे को 99 लाख में बेच दिया। अजय सिंह के द्वारा पूछताछ करने पर बैंक का हवाला देकर टालमटोल करने लगा। बार-बार पूछने पर बैंक सेटलमेंट नहीं होने और बैंक द्वारा ट्रक जप्त होनेे की बात कहने लगा। अजय सिंह के द्वारा बैंक में जाकर पता चला की लोन सेटलमेंट का के बहाने से ट्रक का पेपर लेकर आरोपी ने किसी दुसरे व्यक्ति को दस ट्रकों का 99 लाख में सौदा कर अमानत मे खयानत किया। पुलिस ने शिकायत पर अर्जून गुप्ता पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है।