रायपुर

मामा घर से लौट रहे बाइक सवार को ट्रक ने मारी ठोकर, मौत
17-Nov-2022 3:07 PM
मामा घर से लौट रहे बाइक सवार को ट्रक ने मारी ठोकर, मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 नवम्बर।  र
फ्तार के कहर ने फिर एक की जान ले ली। विधानसभा रोड पर एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मारी, जिससे बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक में बैठा एक शख्स बुरी तरह घायल हो गया।
जानकारी के मुताबिक ये हादसा विधानसभा मार्ग पर गिरौद ओव्हर ब्रिज के पास का है। बाइक सवार युवक अपने घर बरोदा वापस जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से उन्हें जोरदार टक्कर मारी। जिससे बाइक चालक की मौत हो गई। पीछे बैठा युवक घायल हो गया। जिसे अम्बेडकर अस्पताल रायपुर में भर्ती कराया  गया। बताया जा रहा है कि डेविड गायकवाड़ और उसके दोस्त वीरु बंजारे रावांभाठा स्थित अपने मामा के घर से वापस बरौदा आ रहे थे। इसी बीच ये हादसा हुआ। सिलतरा पुलिस के मुताबिक घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को खड़ी कर फरार हो गया। पुलिस ने प्रार्थी संतोष गायकवाड़- पिता रामाधीन गायकवाड़, ग्राम बरौदा थाना विधानसभा की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया है। फिलहाल ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
 


अन्य पोस्ट