रायपुर

दसियों हिदायतों के बाद...
17-Nov-2022 3:05 PM
दसियों हिदायतों के बाद...

तस्वीर/‘छत्तीसगढ़’


पंडरी स्थित एक्सिस बैंक के बाहर बीच सडक़ में खड़े कैश वैन पर यातायात पुलिस ने नो-पार्किंग की कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार निजी सुरक्षा कंपनी की चार से पांच गाडिय़ां हर रोज 3 घंटे से अधिक  इस व्यस्तम सडक़ पर खड़े कर दी जाती है। जिससे राहगीरों को जाम का सामना करना पड़ता है। ट्रैफिक टीआई श्री तिवारी ने बताया कि बैंक मैनेजर को इस संबंध में पूर्व में कई नोटिसे दी जा चुकी है। इसके बावजूद सडक़ पर यह पार्किंग की जा रही है। भविष्य में यह दोबारा होने पर गाडिय़ां जब्त कर ली जाएंगी।


अन्य पोस्ट