रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 नवम्बर। प्रतिबंधित संगठन सीपीआई माओवादी ने स्वीकार किया कि वर्ष 2021-22 में संगठन के कैडर को बड़ा झटका लगा है। इस अवधि में कुल 132 माओवादियों की मृत्यु हुई है। इस दौरान सिर्फ दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी ईलाका में 89 माओवादी कैडर की मृत्यु हुई। पीएलजीए की 22वीं वर्षगांठ के अवसर पर जारी प्रेस नोट में यह जानकारी दी गई है।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2022 के अवसर पर जारी किए गए 27 पन्ने की पुस्तिका में माओवादियों द्वारा ग्रामीणों को भी पुलिस मुखबिर तथा क्रांतिकारी विरोधी आरोप लगाते हुए मारे जाने की बात का भी उल्लेख किया गया है।
आईजी बस्तर रेंज सुंदरराज पी. के एक बयान के हवाले से कहा है कि इस पुस्तिका में नक्सल उन्मूलन हेतु क्रियान्वयन किए जा रहे कार्ययोजना के कारण उन्हें भारी नुकसान होने तथा माओवादी संगठन के सफाया होने के डर के कारण उनका बौखलाहट स्पष्ट नजर आ रहा है।