रायपुर
21 राजनीतिक प्रकरण वापस होंगे, साहू कमेटी का फैसला
16-Nov-2022 5:38 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 नवम्बर। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में राजनीतिक प्रकरणों की वापसी से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस समीक्षा बैठक में नगरीय प्रशासन मंत्री शिवकुमार डहरिया व महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिय़ा उपस्थित थीं।
कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक तथा विधि विभाग से मिली अनुशंसाओं पर राजनीतिक प्रकरणों की वापसी के निर्णय के लिए आयोजित बैठक में कुल 37 प्रकरण समिति के सामने प्रस्तुत किए गए। इनमें से 21 प्रकरणों को राजनीतिक मानते हुए इन्हें वापस लेने की अनुशंसा की गई। 16 प्रकरणों को बैठक में अमान्य कर दिया गया है। बैठक में प्रमुख सचिव गृह मनोज पिंगुआ , प्रमुख सचिव विधि राम कुमार तिवारी, डीजीपी अशोक जुनेजा सहित पुलिस तथा विधि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे