रायपुर

नौकरी लगाने तीन लोगों से 17.40 लाख ठगे, गिरफ्तार
16-Nov-2022 5:36 PM
 नौकरी लगाने तीन लोगों से  17.40 लाख ठगे, गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 16 नवम्बर। विद्युत मंडल में नौकरी लगाने का झांसा देकर लाखों रूपए ठगने वाले  कवर्धा के दिनेश मानिकपुरी गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने तीन लोगों से 17 लाख 40 हजार रूपए वसूले थे। आमानाका पुलिस ने  धारा 420 भादवि. का अपराध  दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि राजीव नगर महोबा बाजार निवासी नागेश्वरी साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया था। उसके परिचित दिनेश मानिकपुरी ने विद्युत विभाग में डाटा एण्ट्री आपरेटर के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देते हुए 8 लाख रुपए लगना बताया।वह, झांसे में आकर अलग-अलग किश्तों में 6.90 लाख रूपए दिनेश मानिकपुरी को दिए। साथ ही डाटा एन्ट्री ऑपरेटर हेतु फार्म भरा। रिजल्ट आने के उपरान्त नियुक्ति नहीं होने पर उसने दिनेश मानिकपुरी से रूपए वापस मांगे। दिनेश  बाद में दुंगा कहकर आज  तक रकम वापस नहीं किया।  समरनपुर कवर्धा निवासी दिनेश मानिकपुरी ने दो अन्य, दिलेश्वर साहू निवासी मटिया (बारगांव) से 06 लाख रूपये तथा गुलशन साहू निवासी खैरझिटी से 4.50 लाख रुपये डाटा एण्ट्री आपरेटर के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर लिया है। इस प्रकार दिनेश मानिकपुरी ने तीनों से  कुल 17 लाख 40 हजार रूपए ठगे।इस पर  आमानाका पुलिस ने धारा 420 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया ।


अन्य पोस्ट