रायपुर

बघेल राज में स्वास्थ्य व्यवस्था वेंटिलेटर पर-डॉ. बांधी
16-Nov-2022 5:32 PM
बघेल राज में स्वास्थ्य व्यवस्था वेंटिलेटर पर-डॉ. बांधी

रायपुर, 16 नवम्बर। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता व पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी ने कहा है कि भूपेश बघेल के राज में स्वास्थ्य व्यवस्था वेंटिलेटर पर है और मरीज उपचार के अभाव में बेमौत मर रहे हैं। सरकार की लापरवाही लोगों की जान की दुश्मन बनी हुई है। विश्व की सबसे बड़ी लोक स्वास्थ्य योजना आयुष्मान का केवल राजनीतिक कारणों से विरोध करने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जनता को 20 लाख का मुफ्त इलाज देने का वादा किया था जबकि हकीकत यह है कि मरीज सरकार की लापरवाही से मौत के मुंह में समा रहे हैं। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बांधी ने डॉ. खूबचंद बघेल  स्वास्थ्य योजना का सर्वर एक पखवाड़े से ठप होने से इलाज के अभाव में एक महिला की मौत के हवाले से कहा कि खुद डॉक्टर कबूल कर रहे हैं कि सर्वर ठप होने की वजह से महिला की एंजियोप्लास्टी की मंजूरी मिलने में देर हुई।


अन्य पोस्ट