रायपुर

कांग्रेस भवन के सामने ब्राउन शुगर बेचने पहुंचा युवक गिरफ्तार, 3 ग्राम जब्त
16-Nov-2022 4:02 PM
कांग्रेस भवन के सामने ब्राउन शुगर बेचने पहुंचा युवक गिरफ्तार, 3 ग्राम जब्त

रायपुर, 16 नवम्बर। लगातार दूसरे दिन राजधानी में नशीले ब्राउन शुगर के साथ एक युवक मोहम्मद यासिन को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से  3 ग्राम ब्राउन शुगर कीमत 8,000/- रूपए जब्त किया गया है। इससे पहले सोमवार को ट्रांसपोर्ट नगर में एक सिख युवक को 400 ग्राम अफीम के साथ पकड़ा था।  नारकोटिक्स सेल की टीम को सूचना मिली थी कि शहर के बीच कोतवाली के पास  शहर कांग्रेस भवन के सामने स्थित गांधी मैदान के पास एक व्यक्ति ब्राउन शुगर  बेचने की फिराक में है।  बताये हुलिये के व्यक्ति को पकड़   पूछताछ पर युवक ने अपना नाम मोहम्मद  यासिन निवासी गौसिया चौक संजय नगर टिकरापारा बताया।  उसकी तलाशी लेने पर उसके पैंट की जेब में ब्राउन शुगर मिला।

जो करीब 3.00 ग्राम और कीमत लगभग 8,000/- रूपए, नगदी 1500/- रूपए 2 मोबाईल फोन जप्त कर धारा 21(ए) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।


अन्य पोस्ट