रायपुर

21 बैच से छत्तीसगढ़ को मिले तीन युवा आईएएस
16-Nov-2022 4:01 PM
21 बैच से छत्तीसगढ़ को मिले तीन युवा आईएएस

रायपुर, 16 नवम्बर। यूपीएससी-21 की परीक्षा में सफल आईएएस अफसरों का कैडर आबंटन कर दिया है। इस समय ये सभी मसूरी अकादमी में ट्रेनिंग कर रहे हैं।  इस बार छत्तीसगढ़ को तीन आईएएस मिले हैं। इनमें एक छत्तीसगढ़ प्रखर चंद्राकर हैं । राजस्थान, झारखंड के एक एक आईएएस हैं। छत्तीसगढ़ से अबकी चार का आईएएस में सलेक्शन हुआ था। इनमें से अक्षय पिल्ले को ओडिशा, श्रद्धा शुक्ला को उत्तरप्रदेश, पूजा साहू को तेलंगाना कैडर मिला है। छत्तीसगढ़ आने वाले दो अन्य अफसरों में नम्रता चौबे झारखंड मूल, और राजस्थान के युवराज मर्मठ शामिल हैं। ये सभी अफसर टे्रनिंग खत्म कर 2023 में मई-जून में छत्तीसगढ़ आएंगे। इन्हें मिलाकर अब छत्तीसगढ़ कैडर में आईएएस अफसर 171 हो जाएंगे।
 


अन्य पोस्ट