रायपुर

एनएसयूआई भिलाई के 10 युवा निलंबित
16-Nov-2022 4:01 PM
एनएसयूआई भिलाई के 10 युवा निलंबित

रायपुर, 16 नवम्बर। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे ने भिलाई के 10 युवाओं को संगठन से निलंबित कर दिया है। इन पर  संगठन के आदेशों की अवहेलना और दी गई जिम्मेदारी नहीं निभाने का आरोप लगाते हुए यह कार्रवाई की गई है।  इनमें अमनदीप भट्टी, पूनम तिवारी, आकाश कन्नौजिया, एश्वर्या यदु, राजा यादव, आकाश कुर्रे, हिमांशु अग्रवाल, आकाश अग्रहरि, कृतिब्रत मंडल, और उमेश शर्मा शामिल हैं। प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से संगठन प्रभारी हेमंत पाल ने यह आदेश जारी किया है।
 


अन्य पोस्ट