रायपुर

तुलजा भवानी मंदिर निर्माण के लिए मराठा समाज ने बनाई समिति
15-Nov-2022 6:43 PM
तुलजा भवानी मंदिर निर्माण के लिए मराठा समाज ने बनाई समिति

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 15 नवम्बर। मराठा समाज,रायपुर  का दीपावली मिलन रविवार को आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था अपने परिवार के सदस्यों को समाज के करीब लाना एक दूसरे से परिचय बढ़ाना।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ मराठा समाज के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र डुकरे थे।  साथ ही मराठा मित्र मंडल के अध्यक्ष गुणवंत राव घाटगे, महिला मित्र मंडल की अध्यक्षा श्रीमती सुषमा महाडिक, युवा मराठा समाज के अध्यक्ष लोकेश पवार ने मंच साझा किया। कार्यक्रम में महामंत्री महेंद्र जाधव की विशेष योगदान रहा।

सभी मंचस्थ अतिथियों के उद्बोधन के पश्चात मराठा समाज व छत्रपति शिवाजी महाराज से जुड़े प्रश्नोत्तरी का कार्यक्रम किया गया। जिसमें बहुत से सदस्य प्रश्नोत्तरी में भाग लेकर वाह सही उत्तर देकर  पुरुस्कार प्राप्त किए मराठा मित्र मंडल रायपुर के अध्यक्ष गुणवंत राव घाटगे जी के द्वारा रायपुर में प्रस्तावित कुलदेवी मां तुलजा भवानी के मंदिर निर्माण की चर्चा की। सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए एक समिति भी बनाई गई कार्यक्रम का संचालन श्रीमती श्वेता भोंसले के द्वारा किया गया। इस आयोजन में मराठा मित्र मराठा महिला मित्र  मंडल व युवा मराठा समाज ,रायपुर के सभी पदाधिकारी  एवं सदस्यों की  सपरिवार उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट