रायपुर
आम लोगों को चाकू दिखाकर धमकाने वाला गिरफ्तार
15-Nov-2022 6:41 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 15 नवम्बर। गंज थाना इलाके में राह चलते लोगों को चाकू दिखाकर डराने धमकाने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से धारदार चाकू को जप्त किया गया। जिससे वो आने जाने वाले लोगों को धमका रहा था। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को चूना भठठी के अंडर ब्रीज के पास हाथ में चाकू लेकर आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा था। मुखबिर से सूचना मिलने पर गंज पुलिस की टीम बताए गए हुलिए और स्थान को चिन्हांकित कर मदन वर्मा निवासी बॉयज हॉस्टल के पास जनता कॉलोनी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चाकू जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे