रायपुर

जोन 7 के सभी 7 वार्डों में शनिवार, रविवार सहित अवकाश दिवसों में राजस्व शिविर
15-Nov-2022 2:40 PM
जोन 7 के सभी 7 वार्डों में शनिवार, रविवार  सहित अवकाश दिवसों में राजस्व शिविर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 15 नवम्बर।
राजधानी के करदाता नागरिकों की सुविधा की दृष्टि से सम्पतिकर एवं अन्य निगम करों की वसूली के लिए  अवकाश कालीन  शिविर लगाये जाएंगे। जोन 7 के  कमिश्नर  विनोद पाण्डेय ने बताया कि इस जोन के सभी 7 वार्डों में नियत स्थलों पर सुबह 10 बजे से संध्या 4 बजे तक शनिवार रविवार सहित सभी अवकाश दिवसों में राजस्व  शिविर लगाये जायेंगे. पण्डित ईश्वरी चरण शुक्ल वार्ड नम्बर 22 के कंचनगंगा फेस - 2 कार्यालय, शहीद मनमोहन सिंह बख्शी वार्ड नम्बर 23 के शान्ति विहार कॉलोनी कोटा,सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड नम्बर 24 के जग्गू टेलर रामनगर,संत रामदास वार्ड नम्बर 25 के पार्षद कार्यालय रामनगर, तात्यापारा वार्ड नम्बर 37 के सामुदायिक भवन हांडीपारा बम्लेश्वरी मन्दिर रामसागरपारा, शहीद चूड़ामणि नायक वार्ड नम्बर 38 के पार्षद कार्यालय रामकुण्ड एवं स्वामी आत्मानंद वार्ड नम्बर 39 के चिंताहरण हनुमान मन्दिर चौबे कॉलोनी में प्रत्येक माह शनिवार एवं रविवार सहित सभी अवकाश दिवसों में  ये शिविर लगाये जायेंगे।

आयुक्त ने बदले निगम जोन कमिश्नर, दो माह के भीतर तीसरा बदलाव    
 नगर निगम आयुक्त मयंक चतुर्वेदी ने प्रशासनिक व्यवस्था के अंतर्गत  जोन  कमिश्नर बदले हैं। दो माह के भीतर तीसरा फेरबदल है।जोन क्रमांक 1 के कमिश्नर  विनय मिश्रा को जोन 4, जोन 4 के कमिश्नर  अरुण ध्रुव को जोन 8 एवं जोन 8 के कमिश्नर  नेतराम चन्द्राकर को जोन क्रमांक 1 में पदस्थ कर दिया है।आयुक्त ने सम्बंधित अधिकारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करके प्रतिवेदन देने के निर्देश दिये हैँ।


अन्य पोस्ट