रायपुर

पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने से कीमत घटेगी-सीएम बघेल
15-Nov-2022 2:38 PM
पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने से कीमत घटेगी-सीएम बघेल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 15 नवम्बर।
सीएम भूपेश बघेल अपनी भेंट मुलाकात दौरे पर मंगलवार को राजनांदगांव में रहेंगे। सुबह पुलिस लाइन हेलीपैड पर चर्चा में  पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने पर  सीएम और वित्त मंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आम जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है अब उसमें सेस लगा दिया गया है।राज्य को जो हिस्सा मिलना था उसको ही बंद कर दिया गया है । केवल सेंट्रल के पास जा रहा है एक्साइज ड्यूटी जो लगती है केंद्र को और राज्य दोनों को मिलता है।
सेस लगा दिया गया है वह भारत सरकार को मिल रहा है ।इससे राज्यों को नुकसान हो रहा है। जीएसटी के दायरे में लाने से कीमत अगर घटेगा तो लोग स्वागत करेंगे।इंटरनेशनल मार्केट में कम होता जाता है लेकिन यहां रेट लगातार बढ़ते जा रहा है।
बता दें कि केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने हैदराबाद में कहा था कि केंद्र सरकार पेट्रोल डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने तैयार है लेकिन राज्य सरकारें सहमति नहीं। बघेल ने इसी पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

इधर जीएसटी मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि हम तैयार हैं, लेकिन इससे राज्यों की आमदनी पर नुकसान न हो क्योंकि वैट से अभी भी राज्यों को नुकसान हो रहा है। वैट का सिस्टम यह है कि आधा-आधा केन्द्र और राज्य लेंगे, लेकिन केन्द्र, राज्य के हिस्से का रकम तो ले लेता है उतना राज्यों को नहीं देता। राज्य इस समय वैट से 71 प्रतिशत का नुकसान उठा रहे हैं। हमने सुझाव दिया था कि यह राशि राज्यों को 80 प्रतिशत तक दी जाए। उन्होंने कहा कि बेशक जीएसटी के दायरें में ले लें, लेकिन राज्यों के लिए लाभकारी व्यवस्था लागू करें। केन्द्र इस समय वैट के अलावा पेट्रोल-डीजल पर सेस लगाकर पूरी रकम ले रहा है, और एक्साइज कम करते हुए राज्यों पर भी वैट करने का दबाव बनाता है। राज्यों की आय वैसे भी पहले से कम हो गई है

कर्मियों का पैसा केन्द्र नहीं रोक सकता
ओल्ड पेंशन स्कीम पर कहा कि राजस्थान झारखंड और छत्तीसगढ़ में ओल्ड पेंशन स्कीम लागू है।केंद्र सरकार को पत्र लिखा गया है कि जो राज्य और कर्मचारियों का पैसा है उसको वापस किया जाए।एक लाइन में केंद्र सरकार ने मना कर दिया।इसका कारण नहीं बताया गया है।केंद्र में जो पैसा बचा उसको वापस लेना ही है।केंद्र राज्य के कर्मचारियों का पैसा कैसे रोक सकती है।
 


अन्य पोस्ट