रायपुर
रायपुर, 15 नवम्बर। 32 प्रतिशत आदिवासी आरक्षण में की गई कटौती के विरोध में सर्व आदिवासी समाज ने मंगलवार को आर्थिक नाकेबंदी की घोषणा की है। राजधानी के एमएमआई के निकट ओवर ब्रिज के नीचे छात्रों ने बीच सडक़ पर चक्काजाम किया। इसमें के कॉलेजों में पढऩे वाले सभी आदिवासी छात्र-छात्राएं शामिल हुई। विनीता तिर्की ने बताया कि चक्काजाम के बाद सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा।
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने अजजा, अजा, और ओबीसी के संवैधानिक आरक्षण एवं हिस्सेदारी को कम करने का विरोध किया है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता लाल बहादूर यादव ने मंगलवार को पत्रकारवार्ता में कहा कि संविधान ने आरक्षण एवं राज्य में सम्पूर्ण हिस्सेदारी के लिए 32 फीसदी का संवैधानिक अधिकार दिया गया था मूल निवासियों के हिस्सेदारी हेतु गोंडवाना गतंत्र पार्टी के दादा स्वर्गीय हीरा सिंह मरकाम ने पूर्व भाजपा शासन में निरंतर आंदोलन किया था। और हम भी बुधवार को राजधानी में धरना देंगे।