रायपुर

मामूली बात पर मारपीट, 3 गिरफ्तार
14-Nov-2022 6:32 PM
मामूली बात पर मारपीट, 3 गिरफ्तार

रायपुर, 14 नवंबर। खमतराई थाना इलाके में एक ठेला संचालक से मारपीट हो गई। अंडा चखना सेंटर में ऐग रोल की मांग की। मना किया तो ठेला संचाालक को जमकर पीटा,आरोपी गिरफ्तार। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक खमतराई निवासी राजू साहू ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अंडा,चखना का ठेला लगाता है। जो रोज की तरह दुर्गाचौक के पास रावाभठा में सडक़ किनारे ठेला लगाता है। रविवार की 8:30 बजे वह अपने ठेले पर था। और ठेले में सामान खतम हो जाने से दुकान समेटने की तैयारी कर रहा था। इसी बीच दिनेश और उसके दो साथी वहां आ गए,और ऐगरोल बनाने की मांग करने लगे। राजू के द्वारा मना करने पर दोनों युवक भडक़ गए। और वो गाली-गलौज करने लगे। जिसका विरोध करने पर दिनेश और उसके साथी ने ठेला संचालक से जान से मारने की धमकी देकर मारपीट कीे।


अन्य पोस्ट