रायपुर

आरंग टीआई ने झूठी कार्रवाई की, क्षुब्ध बुधराम ने खाया जहर
14-Nov-2022 6:31 PM
आरंग टीआई ने झूठी कार्रवाई की, क्षुब्ध बुधराम ने खाया जहर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 14 नवम्बर। राजधानी के आरंग थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई से नाराज एक शख्स ने जहर खा लिया है। शख्स का नाम बुधराम सोनकर है, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि रविवार को बुधराम सोनकर के खिलाफ राजू निषाद  बुजुर्ग ने मारपीट और गाली गलौज की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद ब्लाक कॉलोनी आरंग निवासी बुधराम के खिलाफ 294, 223 अपराध दर्ज कर 13 नवम्बर को गिरफ्तार किया गया था। धारा जमानती होने पर उसे रिहा भी कर दिया गया था।

झूठी शिकायत पर छुब्ध बुधराम ने सोमवार सुबह जहर खा लिया। साथ ही एक सुसाइड नोट भी छोड़ा। सुसाइड नोट में आरंग थाना प्रभारी पर झूठी कार्रवाई करने का आरोप लगाया। साथ ही उसकी शिकायत को नहीं सुनने का भी आरोप लगाया है।

 राजू निषाद उम्र 61 वर्ष निवासी आरंग ने 31 अगस्त को थाना में शिकायत दर्ज कराई कि वह 27 अगस्त को  मछली खरीदने भट्टी रोड आरंग गया था। जहां पर मछली का रेट पूछने पर पास में खड़ा बुधराम सोनकर ने तुम क्या मछली खरीदोगे कह कर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट किया। घायल राजू निषाद ने  अपना इलाज शासकीय अस्पताल में कराया जहां डॉक्टर ने उसे अंबेडकर अस्पताल रायपुर रिफर कर दिया।

शिकायत पर थाना आरंग ने बुधराम सोनकर उम्र 48 वर्ष निवासी ब्लॉक कॉलोनी आरंग धारा 294, 323 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । जमानतीय धारा में बुधराम को छोड़ा गया।

बुधराम सोनकर ने राजू निषाद द्वारा की गयी शिकायत एवं कार्यवाही से क्षुब्ध होकर सोमवार को सुबह किसी जहरीले पदार्थ सेवन कर आत्महत्या का प्रयाश किया। जिसका इलाज चल रहा है। बुधराम ने अपने सुसाइड नोट में शिकायत करने वालों पर झूठी शिकायत करने और थाना प्रभारी पर उसकी बात नहीं सुनने का आरोप लगाया है। कुल 6 प्रकरण दर्ज हैं ।

पुलिस के लगाए गए आरोप

बुधराम सोनकर के विरुद्ध थाना आरंग में अवैध शराब बिक्री संबंधी 6 प्रकरण एवं मारपीट के एक प्रकरण कुल 7 प्रकरण दर्ज हैं। उसके पुत्र हेमंत सोनकर के विरुद्ध अवैध रूप से शराब पिलाने के 8 प्रकरण मारपीट के 2 प्रकरण कुल 10 प्रकरण तथा भीम सोनकर के विरुद्ध अवैध रूप से शराब पिलाने के 4 प्रकरण मारपीट के 2 प्रकरण कुल 6 प्रकरण दर्ज हैं ।


अन्य पोस्ट