रायपुर
रायपुर, 14 नवम्बर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया । उन्होंने बाल दिवस पर सभी बच्चों सहित प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि पंडित नेहरू को बच्चे बहुत प्रिय थे, बच्चे भी उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहते थे। इसी स्नेह और प्रेम के कारण पंडित नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। खैरागढ़ विधायक श्रीमती यशोदा वर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।
सीएम ने कहा-खूब पढि़ए खूब खेलिए
रायपुर, 14 नवम्बर। सीएम भूपेश बघेल ने बाल दिवस के मौके पर सुग्घर पढ़वैया योजना का शुभारंभ किया। साइंस कॉलेज परिसर स्थित, पं.दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बाल दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा बच्चों ने कार्यक्रम में बहुत सुंदर प्रस्तुतियां दीं । उन्होंने कहा कि बच्चे ही हमारे देश का भविष्य हैं। उनका लालन पालन, शिक्षा दीक्षा ध्यान से होनी चाहिए।जो बचपन मे सीखते हैं वही जीवनभर काम आता है। खूब पढि़ए, खूब खेलिए , दोनों बहुत जरूरी है, समय का सदुपयोग करिए। मुख्यमंत्री ने बच्चों से कहा एक मंत्र को याद रखिये।आप क्या, कैसा भोजन कर रहे हैं और मुंह से अपशब्द तो नहीं निकाल रहे हैं दोनों पर नियंत्रण जरूरी है।