रायपुर

बाल दिवस पर सिंधी कौंसिल ने बच्चों को बांटी खेल सामग्री
14-Nov-2022 6:20 PM
बाल दिवस पर सिंधी कौंसिल ने बच्चों को बांटी खेल सामग्री

रायपुर, 14 नवबर। सिंधी कॉन्सिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई ने आज बाल दिवस पर 500 बच्चों को निशुल्क खेल सामग्री दी। संत राजाराम इंग्लिश विद्यालय शदाणी दरबार तीर्थ में आज कार्यक्रम रखा गया जिसमें शदाणी दरबार तीर्थ के संत युधिष्ठिर लाल के द्वारा आज बाल दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

संतजी ने अपने उद्बोधन में कहा की बच्चे देश का भविष्य है और बच्चे जो बचपन में शिक्षा प्राप्त करते है वो पूरे जीवन काम आती है। भगवान श्री कृष्ण भी बचपन में जो चमत्कार दिखाया। ऐसे सब बच्चे किशन भगवान की पूजा करे आज बाल दिवस पर संत राजाराम विद्यालय के शिक्षक गण का निशुल्क दस लाख का बीमा करवाया साथ में पच्चीस बच्चों की सालाना पढ़ाई की फीस भी अपनी तरफ से दी। पूज्य माता साहब दीपिका शदाणी ने सभी को बाल दिवस की बधाई दी। सिंधी कौंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने कहा की बाल दिवस की शुभकामनाएं दी, और कहा की सिंधी कौंसिल जन हित के लगातार काम कर रही है और आगे भी कार्य करेगी। प्रहलाद आहूजा फाउंडेशन के महेंद्र आहूजा ने बताया की हम बीस साल से सेवा के कार्य में लगे हैं और आगे भी हम समाज की सेवा करते रहेंगे।

डायरेक्टर रोमा आहूजा ने अपनी फाउंडेशन के लिए विस्तार से जानकारी दी और उनके दो स्कूल भी चल रहे हैं, जिसमें बहुत से जनहित कार्य किए जाते हैं। युवा विंग अध्यक्ष रवि ग्वालानी ने कहा की दिया वितरण के बाद सिंधी कॉन्सिल खेल सामग्री वितरित की है आगे भी और भी योजना है आज के कार्यक्रम में संत युद्धिष्टर लाल, सिंधी कौंसिल ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ, महेंद्र आहूजा, भजन दास तलरेजा, श्याम चावला, पुरुषोत्तम तालरेजासचिन मेघानी, मोहन वाल्यानी, रवि ग्वालानी, नितीन कृष्णानी, निलेश तारवानी, बंटी गावड़ा, राशि बलवानी, साधना आहूजा, रोमा आहूजा, रोशन आहूजा, नीलम कुकरेजा, आशा सचदेव, लक्ष्मी चंचलानी, रौनक वासवानी और समस्त सदस्य मौजूद थे।
 


अन्य पोस्ट