रायपुर

एनपीएस की राशि लेने कर्मचारी आवेदन लगाएं, संघ चलाएगा पोल खोल अभियान
14-Nov-2022 2:33 PM
एनपीएस की राशि लेने कर्मचारी आवेदन लगाएं, संघ चलाएगा पोल खोल अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 14 नवम्बर। 
छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने कहा है कि  केंद्र एवं राज्य सरकारें 17 वर्षों से एनपीएस में की गई कटौती की राशि को हजम करने एक नागनाथ एक सांप नाग बनकर प्रदेश के लाखों कर्मचारियों के साथ खिलवाड़ रही है। प्रदेश के कर्मचारी 17 वर्षों से जमा अपने अंशदान को आहरण करने के लिए आवेदन अपने-अपने विभाग में प्रस्तुत करें। संघ दोनों की पोल खोलेगा।

संघ के संरक्षक विजय कुमार झा, प्रवक्ता विजय डागा ने आरोप लगाया है कि इस प्रकार केंद्र और राज्य सरकार के पल्ला झाड़ लेने से छत्तीसगढ़ राज्य में पुरानी पेंशन योजना लागू होने के बाद 17 वर्षों की जमा राशि डूबत खाते में जाने का खतरा पैदा हो गया है। नेताओं ने कहा है कि केंद्र और राज्य इसे कर्मचारियों की जमा राशि मान रहे हैं। इसलिए कर्मचारी इसे आहरण कर लें यह परामर्श दे रहे हैं।  इन परिस्थितियों में राज्य के कर्मचारियों के खून पसीने की जमा राशि पर एनएसडीएल कंपनी न ब्याज दे रही है, ना राशि दे रही है। ओ पी एस में जमा राशि पर राज्य सरकार ब्याज व चक्रवृद्धि देती है। किंतु एक नवंबर 2004 से 31 मार्च -22 तक जमा राशि में ना ब्याज और न हीं चक्रवृद्धि ब्याज मिल रहा है। ऐसी स्थिति में दोनों सरकारों की पोल खोलने के लिए  सभी कर्मचारियों से  एनपीएस की राशि लेने आवेदन जमा करें।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष जीआर चंद्रा, राम चंद ताण्डी, उमेश मुदलियार, अजय तिवारी, प्रदीप उपाध्याय, नरेश वाढ़ेर, शेखर सिंह ठाकुर, संजय शर्मा, टार्जन गुप्ता, विश्वनाथ ध्रुव, पितांबर पटेल, राजकुमार शर्मा, होरीलाल छेदईया, कौशल अग्रवाल, मनीष ठाकुर, प्रशांत दुबे, डॉ अरुंधति परिहार एनपीएस की राशि आहरण करने हेतु आवेदन लगाकर केंद्र और राज्य के पोल खोलने की अपील की है।


अन्य पोस्ट