रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 14 नवम्बर। कबीर नगर इलाके के हीरापुर गणपत चौक स्थित एसबीआई बूथ में एटीएम तोड़ कर चोरी का प्रयास करते अंतर्राज्यीय आरोपी राकेश गौतम को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस के मुताबिक शनिवार, रविवार की दरम्यानी रात कबीर नगर थाने का स्टाफ गश्त कर रहा था। तभी सूचना मिली कि कि हीरापुर गणपत चौक स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम बूथ में कोई अज्ञात व्यक्ति प्रवेश कर मशीन को तोडफ़ोड़ कर चोरी करने का प्रयास कर रहा है। मौके पर जाकर देखा तो बूथ का शटर बंद था। सिपाहियों ने एटीएम बूथ के शटर को उठाकर देखने पर पाया गया कि एक व्यक्ति एटीएम मशीन को चाकू से तोडफ़ोड़ कर रहा था। जिसे पकडक़र पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम राकेश गौतम, तारांडी वारासिवनी बालाघाट निवासी का होना बताया। वह रायपुर में सरोरा में रहता है। राकेश गौतम को थाना लाकर कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने रकम चोरी तथा स्वयं की पहचान छिपाने बूथ के अंदर लगे सी.सी.टी.व्ही कैमरे में तोडफ़ोड करना बताया? आरोपी राकेश गौतम को चाकू के साथ गिरफ्तार कर धारा 379, 427, 511 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
गिरफ्तार आरोपी - राकेश गौतम पिता के. प्रसाद उम्र 23 साल निवासी ग्राम तारण्डी थाना बारासिवनी बालाघाट (म.प्र.) हाल पता सरोरा, उरला, रायपुर।