रायपुर

एसओएस चिल्ड्रन विलेज में हुए रेप का मामला पाक्सो एक्ट में दर्ज हो
14-Nov-2022 2:29 PM
एसओएस चिल्ड्रन विलेज में हुए रेप का मामला पाक्सो एक्ट में दर्ज हो

रायपुर, 14 नवम्बर। भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल ने माना एसओएस गृह में नाबालिग बालिका के साथ हुए सामूहिक अनाचार की घटना पर सरकार की चुप्पी व जिम्मेदारों पर कार्रवाई न किए जाने कि शिकायत राष्ट्रीय बाल  सरंक्षण आयोग से की है । अधिवक्ता और प्रवक्ता अग्रवाल ने बताया है कि एसओएस नामक गैर सरकारी संगठन में 14 -15  वर्ष की एक बालिका से दुष्कर्म हुआ। दुष्कर्म की घटना मई 2021 के आसपास हुई और पुलिस में रिपोर्ट नवंबर 2021 में दर्ज कराई गई।  इस दुष्कर्म की घटना को 5 माह तक उक्त संस्था, राज्य महिला एवं बाल विकास विभाग व बाल संरक्षण  इकाई द्वारा दबाकर रखा गया। आरोपियों को बचाने की कोशिश हुई। बच्ची के बयान के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने मामले की फाइल बंद कर दी।


अन्य पोस्ट