रायपुर
विशाल कुकरेजा बनाए गए प्रदेश सचिव
13-Nov-2022 6:00 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
एनएसयूआई प्रदेश संगठन का विस्तार, एक भी छात्रा नहीं
रायपुर, 13 नवम्बर। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डेय ने पांच महासचिव,20 सचिव और 9 सहसचिव नियुक्त किया है। इनमें एक भी छात्रा नहीं है। संगठन सूत्रों ने बताया कि अब तक छत्तीसगढ़ में गठित इस छात्र संगठन में पहली बार किसी युवती को शामिल नहीं किया गया है। वहीं पांच अल्पसंख्यकों शामिल किया गया है।विशाल कुकरेजा को एनएसयूआई का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है।विशाल कुकरेजा ने कहा कि सरकार की योजनाओं को सभी छात्रों-युवाओं तक पहुँचायेंगे तथा संगठन द्वारा दी गई जि़म्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे