रायपुर

हांडी मैदान में युवक की पुलिसकर्मियों ने की बेदम पिटाई, रात चाकू लेकर युवक घुसा
13-Nov-2022 2:48 PM
हांडी मैदान में युवक की पुलिसकर्मियों ने की बेदम पिटाई, रात चाकू लेकर युवक घुसा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 नवम्बर।
राजधानी रायपुर में चल रहे शिवमहापुराण कथा का रविवार को समापन हो गया। इस दौरान कथा स्थल से एक वीडियो सामने आया है जिसमें पुलिस एक युवक की बेदम पिटाई  करते हुए नजर आ रही है।

पूरा मामला गुढिय़ारी थाना क्षेत्र का है। कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा स्थल से एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में पुलिस एक युवक की बेदम पिटाई कर रही है। पूरी घटना का वीडियो अब वायरल हो रहा है। यह घटना आज सुबह की है। बताया जा रहा है कि यह युवक अपने परिवार को लेकर वीआईपी पास पर कथा सुनने गया था। उसी दौरान उसकी पुलिस वालों से बहस हुई, और पुलिस कर्मी उसे पिटने लगे। पुलिस का कहना है कि यह युवक बाउंसर है, जो श्रद्धालूओं से बदतमीजि कर रहा था। इसे देखकर पुलिस कर्मी उसे वहां से निकाल रहे थे। यह वाक्या सीएम बघेल के आने से पहले था बताया गया है।

इधर कल रात जब  पंडित मिश्रा, पंडाल में मौजूद लोगों से चर्चारत थे, और उस वक्त कवि सम्मेलन का भी आयोजन होना था। यह युवक हाथ में चाकू लेकर मंच पर जा चढ़ा, और लहराने लगा।  मौजूद लोगों ने किसी तरह से उसे नियंत्रण में लिया और पुलिस को सौंपा।
 


अन्य पोस्ट