रायपुर
देखें VIDEO : गुरुनानक जयंती : माता सुंदरी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का शबद कीर्तन
12-Nov-2022 8:52 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 12 नवंबर। गुरु नानक जयंती के अवसर पर माता सुंदरी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में शबद कीर्तन का आयोजन किया गया था। जिसमें माता सुंदरी पब्लिक स्कूल के सर्वधर्म एवं सर्व समाज के विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन में हिस्सा लिया।
श्रीमती नवनीत कौर ग्रेवाल, श्रीमती हरप्रीत कौर एवं संगीत अध्यापक शुभम बघेल के सानित्य में किया, जिसमें सर्वधर्म एवं सर्व समाज के विद्यार्थियों ने कीर्तन किया। प्रतिभागी विद्यार्थियों में अंकिता, युक्ति, कंचन, रोशनी, प्रिंसी, आरती, कर्मनप्रीत, तरनजोत, खुशमीत, जसनप्रीत, रणवीर, तेजसवीर गुरचरण और इश्मीत शामिल थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे