रायपुर

आय बढ़ाने का साधन शिव भक्ति में-प्रदीप मिश्रा
11-Nov-2022 10:30 PM
आय बढ़ाने का साधन शिव भक्ति में-प्रदीप मिश्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर,11 नवंबर।
गुढिय़ारी के दही हांडी मैदान में चल रहे शिव महापुराण कथा का शुक्रवार को तीसरे दिन कथा पंडाल में लाखो की संख्या में भक्तों की भीड़ रही। पंडाल के बाहर भी कथा सुनने आये लोगों की भीड़ देखी गई। इसके लिए लोग सुबह 6 बजे से ही पंडाल में पंहुचने लगे थे। 

कथाकार प्रदीप महराज का सुनने राजस्थान और पश्चिम बंगाल से भी श्रद्धालु पंहुचे है। पंडित मिश्रा  ने आज अपनी कथा की शुरूआत अहंकार और भक्ति के प्रतिफल से की। उन्होंने कहा  कि अहंकारी को मारना आसान है लेकिन अहंकार को मारना मुश्किल है। एक कथा में कहा कि भगवान राम ने हनुमान जी को समझौता कराने रावण के पास भेजा था, तब हनुमान जी के प्रश्र के उत्तर में कहा कि रावण को मिटाना आसान है। लेकिन मंदोदरी की मांग का सिंदूर  मिटाना कठिन है। नारी के माथे का सिंदूर भारत की संस्कृति रही है।  

प्रदीप मिश्रा ने कहा कि आय बढ़ाने का साधन सब ढूढंते हैं। पर आय और उम्र बढ़ाने का साधन शिव भक्ति में है। जीवन में माता-पिता,गुरू और भगवान शिव इन तीन जगहों पर जाने से आय और उम्र दोनों बढ़ जाता है। 


अन्य पोस्ट