रायपुर

होमियोपैथी में पुनर्मूल्यांकन का मौका
11-Nov-2022 10:14 PM
होमियोपैथी में पुनर्मूल्यांकन का मौका

छात्रों हित में हमेशा खड़ी है एनएसयूआई- अमित शर्मा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 11 नवम्बर। आयुष विवि ने हाल ही में होमियोपैथी के तृतीय और चतुर्थ वर्ष के नतीजे जारी किये हैं । ये नतीजे बेहद खराब रहा है। किसी भी वर्ष में महज 10 प्रतिशत छात्रों को भी पास नहीं किया गया है साथ रीचेक और रिवॉल्यूशन का भी विकल्प नहीं दिया गया है।

एनएसयूआई ने प्रदेश उपाध्यक्ष अमित शर्मा के नेतृत्व में छात्रों ने आयुष विश्वविद्यालय का घेराव किया था।  बीएचएमएस परीक्षा जुलाई में हुई थी, विश्वविद्यालय द्वारा जो रिजल्ट घोषित किया गया है उसमें अंतिम वर्ष न्यू कोर्स में मात्र 9.50 प्रतिशत एवं द्वितीय वर्ष न्यू कोर्स में 5 प्रतिशत, तृतीय वर्ष न्यू कोर्स में 11 प्रतिशत छात्र पास हुए है। वही द्वितीय वर्ष ओल्ड कोर्स में 0.00 प्रतिशत, तृतीय वर्ष ओल्ड कोर्स में 0.00 प्रतिशत, चतुर्थ ओल्ड कोर्स में 11.00 प्रतिशत छात्र पास हुए है।

एनएसयूआई मीडिया विभाग के चेयरमैन संकल्प मिश्रा ने बताया कि पिछले दिनों होम्योपैथी के खऱाब रिज़ल्ट को पूर्नमूल्यांकन ने लिए एनएसयूआई विश्वविध्यालय को लगतार घेर रही थी प्रदेश उपाध्यक्ष अमित शर्मा के नेतृत्व में आंदोलन भी किया गया था जिसमें महाराणा प्रताप होम्योपैथी मेडिकल कालेज, रायपुर होम्योपैथी मेडीकल कॉलेज एवं सी.एल. चौकसे मेमोरियल होम्योपैथी मेडीकल कॉलेज हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर के छात्र

छात्राएँ शामिल हुई। कुलपति ने आश्वस्त किया था कि 10 नवम्बर को सभी कॉलेज के प्राचार्यों एवं परीक्षण विभाग के साथ बैठक की जाएगी और एनएसयूआई की माँग पर छात्र हित में फ़ैसला लिया जाएगा।  विश्वविद्यालय की बैठक में निर्णय लिया गया  कि  बी.एच.एम.एस. अंतिम वर्ष नवीन पाठ्यक्रम के परीक्षा मुख्य परीक्षा होने के कारण उत्तरपुस्तिकाओं का पुन: मुल्यांकन राज्य के बाहर  भेज कर कराया जाए। तथा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के ऐसे छात्र जो पहली बार इस परीक्षा में उपस्थित हुए है एवं पुर्न मुल्यांकन के पात्र है वे पुर्न मुल्यांकन / पैनल मुल्यांकन हेतु आवेदन दे सकते हैं। जो अधिकतम है उसको मान्य कर जारी किया जाए।


अन्य पोस्ट