रायपुर
निर्माणाधीन फैक्ट्री में चोरी करने वाले 4 जेल गए
11-Nov-2022 10:11 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 11 नवम्बर। निर्माणाधीन फैक्ट्री में चोरी के मामले में एक नाबालिग सहित चार युवकों को माल सहित गिरफ्तार किया है।
दो दिन पूर्व मेटल पार्क में स्थित विनायक कंपनी के सामने निर्माणाधीन फैक्ट्री में दीवाल तोडऩे की ड्रील एवं लोहे की कटर मशीन सहित अन्य सामग्री 55000 रू को अज्ञात चोरों ने पार किया। उरला पुलिस ने धारा 379 का मामला दर्ज कर 4 संदिग्धों को पूछताछ हेतु थाना लाया गया। इन लोगों ने चोरी करना कबूल किया। इनकी निशानदेही पर चोरी का सारा सामान जप्त किया गया है । आरोपियों को आज ज्युडीशियल रिमाण्ड पर भेजा गया। इनमें विष्णु यादव उम्र 18 साल, उरला भावेश उर्फ गज्जू यादव उम्र 18 साल सूरज निषाद उर्फ टिकेश्वर उम्र 18 साल और एक नाबालिग सभी अछोली शंकर पारा रामायण चौक उरला निवासी हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे