रायपुर

स्पीड रीडिंग एवं मौखिक गणित की राज्यस्तरीय स्पर्धा 16 को
11-Nov-2022 10:08 PM
स्पीड रीडिंग एवं मौखिक गणित की राज्यस्तरीय स्पर्धा 16 को

रायपुर, 11 नवम्बर। प्रदेश में संचालित प्राथमिक और माध्यमिक स्तर के स्कूली बच्चों की स्पीड रीडिंग और मौखिक गणित की राज्यस्तरीय प्रतियोगिता 16 नवंबर को राजधानी रायपुर में होगी। इसमें 5 संभागों के चयनित 40 विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।  प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला मिशन समन्वय को प्रतियोगिता आयोजन के संबंध में दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा है कि 16 नवंबर को स्पीड रीडिंग एवं मौखिक गणित में संभाग स्तर पर विजयी प्राथमिक और मिडिल स्कूल स्तर के प्रतिभागियों को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए रायपुर लाना सुनिश्चित करें। जिला एवं संभाग स्तर पर चयनित विद्यार्थी स्पीड रीडिंग के मामले में और मौखिक गणित के सवालों को हल करने के मामले में बहुत अच्छे स्तर के होने चाहिए।


अन्य पोस्ट