रायपुर
हर वार्ड में जैतखंभ के आसपास सफाई करेगा निगम
11-Nov-2022 10:07 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 11 नवंबर। नगर निगम 18 दिसम्बर बाबा गुरू घासीदास जयंती के अवसर पर वार्डो में स्थित जैतखंभ के आस पास साफ सफाई, चूना लाईनिंग, दवाई छिडक़ाव, पेयजल आदि की व्यवस्था करेगा। निगम आयुक्त श मयंक चतुर्वेदी ने सभी 10 जोन कमिश्नरों एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारियों को ये व्यवस्थाएं सुनिष्चित करवाने के निर्देश दिये है। आयुक्त ने सभी जोन कमिष्नरों एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारियों सहित अपर आयुक्तों कार्यपालन अभियंता (जल), उपायुक्त स्वास्थ्य एवं निगम स्वास्थ्य अधिकारी को इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे