रायपुर

ओवरब्रिज के नीचे नशीले टेबलेट बेच रहे 3 गिरफ्तार
11-Nov-2022 3:22 PM
ओवरब्रिज के नीचे नशीले टेबलेट बेच रहे 3 गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 नवम्बर।
राजधानी पुलिस नशीली टेबलेट बेचने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे 432 स्पास्मों जप्त किया। इन आरोपियों पर नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
गुरूवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की को न्यू राजेन्द्र नगर के महावीर नगर स्थित साई मंदिर के पास एक व्यक्ति अपने पास प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखा हुआ है। और बेचने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। मुखबिर से सूचना मिलने पर थाना पुलिस ने बताए गए हुलिए और स्थान के आधार पर  घेराबंदी कर एक युवक को पकड़ा गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम ज्वाला प्रकाश बंजारे थाना टिकरापारा रायपुर का होना बताया। कड़ाई से पूछताछ करने पर नशीली टेबलेट पास रखा होना स्वीकार किया।

इधर लालपुर स्थित ओवर ब्रिज के पास से मुखबरी द्वारा बताये हुलिये के दो व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम मोह. अकील खान एवं विजय दुबे निवासी लोधीपारा राधाकृष्ण मंदिर के पास अमन नगर थाना पंडरी,दुर्गा चैक आदर्श नगर मठपारा का होना बताया।

पुलिस के पूछताछ में उनके पास रखे झोले एवं बैग की तलाशी लेने पर स्पास्मों नामक प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखा होना पाया गया। टेबलेट रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं था। पूछताछ मे आरोपी टीम को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अलग - अलग स्ट्रीप में रखें कुल 432 स्पास्मों प्रतिबंधित नशीली टेबलेट कीमती 4 हजार रूपए जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 22(ख) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।
 


अन्य पोस्ट