रायपुर
रायपुर, 11 नवम्बर। पीएमजीएसवाय के निर्माणाधीन कार्यों में तृतीय स्तर के गुणवत्ता परीक्षण के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक अगले 20 दिनों में प्रदेश के 10 जिलों के दौरे पर आ रहे है। राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक से उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क कर प्रगतिरत सडक़ों की गुणवत्ता के संबंध में जानकारी साझा की जा सकती है। राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक महल सिंह सोढ़ी कांकेर और कोण्डागांव जिले की सडक़ों की गुणवत्ता का परीक्षण करेंगे। उनका मोबाइल नम्बर 9414038390 है। अश्वनी कुमार ओबेराय बेमेतरा, मुंगेली और बिलासपुर जिले का दौरा करेेंगे। उनका मोबाइल नम्बर 9418152966 है। शशांक कुमार रस्तोगी नारायणपुर और बीजापुर जिले का दौरा करेंगे। उनका मोबाइल नम्बर 9415181442 है। बिमल कुमार टिक्कू कोरबा, बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिले का दौरा करेंगे। उनका मोबाइल नंबर 9419186339 है।