रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 नवम्बर। चिटफंड कंपनी गरिमा रियल स्टेट के 2 डायरेक्टर गिरफ्तार कर लिए गए हैं। ये लोग राजस्थान की जेल में सजा काट रहे थे। इस सूचना पर प्रोडक्शन वारंट के तहत रायपुर लाकर कोर्ट में पेश किया गया। इस मामले में इनके खिलाफ चार और राज्यों में भी अपराध दर्ज है।
तेलीबांधा पुलिस ने साल -15 में धारा - 420,409,34 भा.दं.सं. 3,4,5 मनी सर्कुलेश्न अधिनियम, 10 छग निवेशकों के संरक्षण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया था।
अश्वनी कुमार जोशी ने तेलीबांधा थाने में गरिमा रियल स्टेट एंड एलाईड लिमि के डायरेक्टर अधिकारी/कर्मचारी के विरूद्व धोखाधडी के संबंध मे आवेदन पेश किया था। इसमे कम्पनी के ब्रोशर के अनुसार कम्पनी में 50600/- रूपये की प्रति दर से 05 वर्ष जमा करने पर 376000/- पांच वर्ष बाद मिलना बताया गया। इसमे अश्विनी ने 2.53 लाख-’ रूपए जमा किया । जमा पश्चात् कम्पनी परिपक्वता 31 दिसंबर -14 को रकम वापस करनी थी। अश्विनी, गरिमा रियल स्टेट के आफिस जय प्रकाश काम्पलेक्स तेलीबांधा में मैच्युरिटी रकम की मांग की। परन्तु कम्पनी पैसा देने के लिए आज कल कहकर घुमाती रही। इसी प्रकार गरिमा रियल स्टेट के डायरेक्टर अधिकारी कर्मचारी छत्तीसगढ़ के लोगों को अधिक पैसा मिलने का प्रलोभन देकर जमा राशि वापस न कर धोखाधड़ी का अपराध पंजीबद्व कर विवेचना मे लिया गया।
प्रकरण मे आरोपी गणो की पता तलाश जारी थी इसी क्रम मे जानकारी प्राप्त हुई कि आरोपी बनवारी निवासी बहरावती थाना कौलारी धौलपुर और विजेन्द्र पाल सिंह निवासी कालीमाई मंदिर के पीछे पश्चिम क्षेत्र अजमेर हाल निवासी उम्मेदी नगर राजाखेड़ा बाईपास थाना निहालगंज धौलपुर राजस्थान 16 अगस्त 22 से जिला कारागृह धौलपुर (राजस्थान) मे कैद होने की जानकारी मिली। इस पर दोनों को गिरप्तार करने न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त कर टीम राजस्थान रवाना की गई थी। जिन्हे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर गिरप्तार किया गया है। आरोपियों ने बताया कि उनके विरूद्व ग्वालियर (मध्यप्रदेश), भरतपुर (राजस्थान), परवनी (महाराष्ट्र), शोलापुर (महाराष्ट्र) में भी अपराध पंजीबद्व है।