रायपुर

विश्व में कहीं भी खनन करें शिव ही मिलेंगे -कथाकार पं. मिश्रा
11-Nov-2022 3:19 PM
विश्व में कहीं भी खनन करें शिव ही मिलेंगे -कथाकार पं. मिश्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 नवम्बर।
राजधानी  में महाशिवपुरण की कथा कर रहे  महाराज प्रदीप मिश्रा ने आज मीडिया से चर्चा में  अनेक विषयों पर अपनी बात रखी। बनारस के ज्ञानवापी मामले को लेकर हुए प्रश्न पर उन्होंने कहा कि विश्व में कहीं भी खनन करें शिव मिलेंगे।  धर्मांतरण और हिन्दू राष्ट्र की मांग  पर पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि जो लोग धर्म को छोडक़र अलग धर्म में जा रहे हैं उनको अपने माता-पिता और दादा-दादी से पूछना चाहिए कि वो कौन से धर्म के थे ? धर्मांतरण कराने वालों के बारे में उन्होंने  कहा कि उनकी बुद्धि विपरीत है ( जो धर्म बदलवाते हैं)। उन्हें ऊपर से दबाव रहता है, उन्हें इतना माल दिया जाता है की उन्हें धर्मांतरण कराना पड़ता है ।
साउथ की फिल्मों की तारीफ करते हुए पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि साउथ की फिल्में मंदिर से शुरू होकर मंदिर पर ही विराम होती हैं। साउथ की फिल्मों में हिन्दू धर्म की झलक देखी जाती है ।


अन्य पोस्ट