रायपुर
8 महीने का कार्यकाल जांच के दायरे में, 04-05 से क्यों नहीं?
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 नवम्बर। नान घोटाले को लेकर आईएएस अनिल टुटेजा की पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह को चि_ी पर सीएम बघेल ने कहा, पूर्व मुख्यमंत्री जब सत्ता में थे, तब उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की। सबसे बड़ा सवाल यही है। 2015 का मामला है। उसके खिलाफ क्या कार्यवाही की बता दें। आखिर 8 महीने का कार्यकाल क्यों जांच के दायरे होना चाहिए, 2004-05 से क्यों नहीं होना चाहिए।
सीएम बोले, जब ईडी फाइल खोलती है तो कब कितना पैसा था, सब पता चल जाता है। ईडी को क्यों नहीं पूछना चाहिए 2011 का मामला। सवाल इस बात है का है कि आखिर ईडी क्यों नहीं पूछ रही है। आखिर किस को बचा रहे हैं।
भेंट मुलाकात दौरे पर जांजगीर रवाना होने से पहले मीडिया से बातचीत में सीएम भूपेश बघेल ने महिलाओं पर होने वाले अपराध के संबंध में सीएम भूपेश बघेल ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर हमला बोला। उन्होंने कहा, महिलाओं पर होने वाले अपराध की तुलना करनी है तो यूपी से करें। वहां कितने अपराध हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ महिलाओं पर अत्याचार की घटना हुई है तो पर एफआईआर और अपराधियों पर कार्रवाई भी हुई है। कहा कि लगातार जो ट्रेनें बंद हो रही हैं, उसे स्मृति ईरानी चालू कराएं। उन्हें बताना चाहिए कि ट्रेनें क्यों बंद हैं? क्या महिलाएं ट्रेन से यात्रा नहीं करतीं? सबसे ज्यादा सफर महिलाएं ही करती हैं। आज यदि स्मृति बिलासपुर आई हैं तो यह उम्मीद करते हैं कि इस पर सुधार होगा।
धान खरीदी के दौरान अवैध परिवहन पर सीएम ने कहा कि दूसरे राज्यों से धान खपाने की कोशिश की जा रही है, उस पर कार्यवाही होगी। जिला प्रशासन और पुलिस ने नाकेबंदी भी की है। कोचियों की धान खरीदी नहीं होनी चाहिए।