रायपुर

फुण्डहर गौठान का असल सच
10-Nov-2022 6:01 PM
फुण्डहर गौठान का असल सच

रायपुर, 10 नवंबर। पहल सामाजिक विकास संस्था ने निगम के कर्मचारियों पर मारपीट तोडफ़ोड़ करने का आरोप लगाया है। पहल समाजिक संस्था के संचाालक विक्रान्त शर्मा ने गुरूवार को पत्रकारों से चर्चा में कहा कि पिछले 2 वर्षों से सुचारू रूप से चलाया जा रहा है। संस्था लगभग 700 गौवंश शाला का संचाालन करती है गौठान में वर्मी कंपोस्ट, सुपर कंपोस्ट, दिया कण्डा एवं अन्य उत्पाद का निर्माण समय-समय पर किया जाता है। संस्था द्वारा गौठान में गोबर खरीदी भी की जाती है।

उन्होंने कहा कि गौठान से सटा हुआ 4 एकड़ भूमि चारागाह के लिए  कलेक्टर  सौरभ कुमार ने आबंटित किया था। निगम के द्वारा फेंसिंग भी किया गया है। शहर के एक प्रतिष्ठित व्यक्ति द्वारा चारागाह की भूमि का आवंटन का आवेदन जिसके बाद निगम आयुक्त प्रभात मलिक स्थानांतरण हो गया। जिसके बाद

 नवनियुक्त आयुक्त मयंक चतुर्वेदी  द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया एवं कुछ दिनों पश्चात संस्था को गौठान खाली करने का आदेश दिया गया।  पूछने पर निगम आयुक्त ने कहा कि संस्था पिछले 5 महिनों का बिल (25 लाख रू.) का भुगतान नहीं किया गया है। इस पर संस्था ने हाई कोर्ट से स्टे ऑर्डर भी ले लिया है। जिसकी कॉपी नगर निगम एवं संबंधित थाने में दी जा चुकी है। संस्था को स्टे ऑर्डर के बावजूद जोन- 9 कमिश्नर महेन्द्र पाठक एवं अंशुल शर्मा, विजय शर्मा, भोला तिवारी द्वारा बार-बार गौठान में आकर हमारे गौठान के कर्मचारियों से बदसलूकी की जाने लगे।


अन्य पोस्ट