रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 नवम्बर। सितंबर-अक्टूबर में हुए तबादलों से असहमत शासकीय अधिकारी कर्मचारियों के अभ्यावेदन पर प्रमुख सचिव मनोज ङ्क्षपगुवा कमेटी ने विचार शुरू कर दिया है। कमेटी के समक्ष स्कूल शिक्षा विभाग के आवेदन सर्वाधिक है। तबादलों से असहमत लोगों की अपील के लिए हाईकोर्ट के निर्देश पर सरकार ने पिंगुवा कमेटी का गठन किया है। इसमें सचिव जीएडी डीडी सिंह, सचिव वित्त डी अलामेंलमंगई सदस्य है। समिति की अबतक दो बैठकें हो चुकी है। सूत्रों ने बताया कि एक और बैठक, अगले सप्ताह होगी जिसमें इन अपील पर आदेश दिए जाएंगे। अपील अमान्य या मान्य का उल्लेख करते हुए मूल विभाग को भेजा जाएगा। अब तक समिति को एक हजार अपील आवेदक प्राप्त हुए है। इसमें से 60 प्रतिशत आवेदन स्क्ूल शिक्षा विभाग के है। अधिकांश आवेदनों में स्वयं की या माता-पिता की गंभीर बिमारी का उल्लेख करते हुए संशोधित या रद्द करने का आग्रह किया गया है।
वन विभाग की सूची दो माह से अटकी
दूसरी ओर नवंबर माह बीतने को है शासन- प्रशासन के ढिलाई के चलते वन विभाग के कर्मचारियों के तबादले अब तक नहीं किए गए हैं। इनमें वनरक्षक , वन पाल, डिफ्टी रेंजर, रेंजर और चतुर्थ वर्ग कर्मी शामिल है। इससे छोटे कर्मचारियों में बड़ी निराशा देखी जा रही है। जबकि अंतिम तिथि निकल चुकी है। पूर्व पीसीसीएफ राकेश चतुर्वेदी अपने रिटायरमेंट से 1 माह पहले ही सूची शासन को भेज चुके थे किन्तु सरकार ही 2 माह से सूची लटका कर रखा गया है। प्रदेश 52 विभागों मे केवल 1वन विभाग ही ऐसा विभाग जहाँ आज तक तबादले नहीं हुए हैं।