रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 नवम्बर। बी लिब/एमलिब बेरोजगार संघ छत्तीसगढ़ के सदस्यों ने गुरुवार को धरना प्रदर्शन के माध्यम से स्कूल शिक्षा विभाग में ग्रंथपाल के पदों पर भर्ती करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन के माध्यम से स्कूल शिक्षा विभाग में ग्रंथपाल के पदों पर भर्ती के लिए मांग पत्र प्रदेश के बीलिब / एमलिब बेरोजगारों ने सौपा ।
संघ ने ज्ञापन के जरिए शासन को बताया कि विगत 8 वर्षों से हमारा प्रयास रहा है कि शासकीय स्कूलों में ग्रंथापाल की भर्ती हो सके। इसकी मांग मुख्यमंत्री, राज्यपाल, शिक्षामंत्री व अन्य शासकीय अधिकारियो से लगातार की है।
विगत 2013 और उसके पहले स्कूल शिक्षा विभाग में कुछ भर्तियां निकली थी, पर वह कुछ कारणों से भर्ती नहीं हो पायी। इसके प्रमुख कारणों में भर्ती का माध्यम परीक्षा न होकर मेरिट का होना । ग्रंथपाल की भर्ती को 12 वीं + डिप्लोमा व सर्टिफिकेट करज्ञदेना जिसके कारण उम्मीदवार नहीं मिल पाना है क्योकि छ.ग. में ग्रंथपाल के लिए डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्स किसी भी विश्वविद्यालय / महाविद्यालय में संचालित नहीं किये जाते। 2013 में लगभग सभी जिले के लिए भर्ती निकाली गई थी परन्तु सभी जिलों मेंअलग-अलग भर्ती नियम का होना कही कही पर बी.एड डिग्री भी ग्रंथपाल केलिए मांगा गया था। केवल धमतरी जिले में भर्ती हो पायी थी व छत्तीसगढ़ कि सभी जिलों को मिलाकर केवल 336 स्कूलों में ही ग्रंथपाल सेवा दे रहे हैं। और उनका पद उनका वेतनमान सहायक शिक्षक के समान है।
वर्तमान में जो नया शिक्षक भर्ती नियम जारी हुआ है, उसमे यह पायेंगे की ग्रंथपाल का वेतनमान शिक्षक के समान न होकर लैब टेक्निशियन और उनसे भी निम्न वेतनमान रखा गया है। यह वेतनमान ग्रंथपाल के पद के विरुद्ध ज्ञात होता है। यदि दूसरे राज्यो के नियम देखे जैसे राजस्थान और दक्षिण भारत के राज्यों मे तो ग्रंथपाल का वेतनमान शिक्षक के समान है ।
आप पार्टी ने आंदोलन के समर्थन में सभी ली
बुढ़ातालाब धरना स्थल पर प्रदेश में ग्रंथपालों के रिक्त 2398पदों पर भर्ती की मांग करते हुए युवक धरनारत है। इनके अलावा दिवंगत पंचायत शिक्षकों के परिवार अनुकंपा नियुक्ति के लिए आंदोलन रत है। आम आदमी पार्टी ने आंदोलन का समर्थन किया। आंदोलनकारियों की सभा को मुन्ना बिसेन, विजय कुमार झा विरेंद्र पवार, नंदन सिंह, नरेंद्र ठाकुर सागर क्षीरसागर आदि ने संबोधित करते हुए प्रदेश में नियुक्ति नई, साक्षात्कार पदोन्नति पर लगे रोक की निंदा की है। उन्होंने सरकार से प्रदेश में रिक्त पदों पर इन 9 युवकों की तत्काल भर्ती करने की मांग की है।