रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 नवम्बर। शिवसेना की जिला इकाई ने गणेश नगर कचना फाटक मोवा के रहवासियों को हटाए जाने से पहले ईडब्ल्यूएस मकान देने की मांग को लेकर निगम आयुक्त एवं कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। शिवसेना जिला अध्यक्ष एच.एन. सिंह पालीवार ने बताया कि कचना फाटक मोवा के रहवासी वर्षो से यहां रहकर जीवन यापन कर रहे हैं, इन सभी लोगो के पास मतदाता परिचय पत्र,आधार कार्ड,राशन कार्ड भी है। यहां के सभी घर में अमृत मिशन के तहत नल भी लगे हुए हैं। वर्षों से जीर्णोपार्जन इसी क्षेत्र में हो रहा है।,आज रेलवे ने अचानक सभी रहवासियों को बेदखली का नोटिस दिया है।इसके विरोध मे ज्ञापन सौंपकर ईडब्ल्यूएस मकान देने की मांग की गयी। कामगार सेना जिला अध्यक्ष संतोष मारकंडे, उपाध्यक्ष बल्लू जांगड़े, जिला प्रवक्ता संजय सोनकर, आंनद तिवारी, आकिब खान,विक्की निर्मलकर, त्रिलोकीनाथ यादव और सैकड़ों रहवासी शामिल थे।