रायपुर

बिलासपुर में कल हुंकार रैली, स्मृति इरानी संबोधित करेंगी
10-Nov-2022 5:47 PM
बिलासपुर में कल हुंकार रैली, स्मृति इरानी संबोधित करेंगी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 10 नवम्बर। कांग्रेस राज में  महिला उत्पीडऩ की पराकाष्ठा पर 11 नवंबर को बिलासपुर में आयोजित भाजपा की महतारी हुंकार रैली में प्रदेश की सभी महिलाओं को आमंत्रित किया है  इसे संबोधित करने केन्द्रीय मंत्री स्मृति इरानी एक दिन के दौरे पर कल रायपुर आ रही हैं। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रंजना साहू व महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि कांग्रेस के राज में 6 हजार से ज्यादा महिलाओं के साथ बलात्कार की घिनौनी वारदातों ने साबित कर दिया है।

स्मृति ईरानी सुबह 8:45 को नियमित विमान से रायपुर आने के बाद  कार से बिलासपुर में छत्तीसगढ़ भवन जाएंगी। वहां पर 1:30 बजे पटेल मैदान जगमल चौक से  महतारी हुंकार रैली का नेतृत्व करेंगी और  नेहरू चौक में सभा को संबोधित करेंगी। वह शाम को रायपुर से दिल्ली लौट जाएंगी।


अन्य पोस्ट