रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 नवम्बर। बौद्ध संघ गुढिय़ारी के तत्वावधान में मंगलवार क़ो कार्तिक पूर्णिमा का आयोजन किया गया । तथागत गौतम बुद्ध व डॉ. भीमराव आम्बेडकर के छाया चित्र में माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। तत्पश्चात वरिष्ठ बौद्ध उपासक हितेंद्र गढ़पाल के सानिध्य में बुद्ध वंदना व परित्राण पाठ का आयोजन हुआ। उसके बाद कार्तिक पूर्णिमा उत्सव के महत्व के बारे में बौद्ध उपासकों बताया गया ।
कार्यक्रम में धम्म चक्र प्रवर्तन दिवस में दीक्षा लेने वाले उपासकों को धम्म दीक्षा प्रमाण पत्र दिया। बौद्ध संघ गुढिय़ारी के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया।। सावित्री आई फाउंडेशन की उपाध्यक्ष शालिनी गढ़पाल ने सभी प्रतिभागी क़ो प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों क़ो प्रसाद में खीर वितरित की गई। बौद्ध संघ गुढिय़ारी र के अध्यक्ष सचिन गजभिये, उपाध्यक्ष सचिन सहारे, संजीवीना पाटिल,
सचिव प्रफुल मेश्राम, सहसचिव मनोज गजभिये, सविता मेश्राम, कोषाध्यक्ष राज उके, हितेंद्र गढ़पाल, संजय वैध, सन्देश गणवीर, दीपक बोरकर, राजेश बागड़े, विजय भिवगड़े,यौवन मेश्राम, सुमन्ना मेश्राम, सुरेश मेश्राम, एसडी पाटिल, आदि ने कार्यक्रम क़ो सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाई।