रायपुर

श्रीमद् भागवत प्रवचन में महामाया मंदिर के न्यासियों ने श्रवण लाभ लिया
10-Nov-2022 5:37 PM
श्रीमद् भागवत प्रवचन में महामाया मंदिर के न्यासियों ने श्रवण लाभ लिया

रायपुर, 10 नवम्बर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित दूधाधारी मठ जिसे छत्तीसगढ़ का अवधपुरी भी माना जाता है, में स्वर्गीय गुरु वैष्णव दास जी की स्मृति में प्रति वर्ष अनुसार जारी श्रीमद्भागवत प्रवचन सप्ताह राजराजेश्वर महंत रामसुंदर दास जी के सानिध्य में जारी है। प्रवचन करता अयोध्या वासी मधुसूदनाचार्य के श्री मुख से भागवत पुराण का रसपान महामाया मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष आनंद शर्मा, सचिव व्यास नारायण तिवारी, व्यवस्थापक दुर्गा प्रसाद पांडे, पं विजय कुमार झा,  सूरज फूटान,आदि ने भागवत प्रवचन का रसपान किया। वही दूधाधारी न्यास समिति के  न्यासी राजेश अग्रवाल, रमेश यदु आदि भी प्रवचन स्थल में महाराज श्री का आशीर्वाद प्राप्त किया। आज भगवान का जन्म होगा।  जहां जन्मोत्सव उत्सव पूर्वक मनाया जावेगा। भए प्रगट कृपाला दीन दयाला तथा नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की सत्संग भवन दूधाधारी मठ में गुंजायमान रहेगा।


अन्य पोस्ट