रायपुर

चौबे कॉलोनी सेंट्रल एवेन्यू अब रमेश नैयर मार्ग
10-Nov-2022 2:42 PM
चौबे कॉलोनी सेंट्रल एवेन्यू अब रमेश नैयर मार्ग

बचत राशि से 17 स्थानों पर होंगे निर्माण कार्य, एमआईसी ने दी मंजूरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 नवम्बर।
निगम  मुख्यालय भवन  में  एमआईसी की बैठक महापौर  एजाज ढेबर की अध्यक्षता एवं आयुक्त  मयंक चतुर्वेदी की उपस्थिति में हुई।
आरकेसी के सामने चौबे कालोनी मार्ग से प्रगति कॉलेज तिराहा तक  सडक़ का नामकरण रमेश नैयर की स्मृति में करने ,कमल विहार मुख्य द्वार के सामने चौक मुख्य मार्ग, एनएच 30 अभनपुर रोड़ का नाम ब्रम्हलीन शंकराचार्य स्वामी  स्वरूपानंद सरस्वती महाराज के नाम से करने को मंजूरी दी। इसी तरह से  पुतला पुतली चौक, पीडब्ल्यूडी चौक से सेंट पॉल स्कूल चौक तक के मार्ग को स्वर्गीय बेनीमाधव तिवारी की स्मृति, पेंशन बाड़ा रोड पुलिस केंटिन के सामने से एसबीआई जोनल ऑफिस वाली रोड़ तक नवकार मार्ग  नामकरण ,  मांगड़ा पारा के स्थान पर मांग पारा मोहल्ला की नामपट्टिका लगाने की अनुशंसा की।

एमआईसी ने  31 अगस्त  को सेवानिवृत्त उच्च श्रेणी शिक्षक शैलेन्द्र शर्मा को टिकरापारा उ.मा. शाला में सत्रांत तक पुनर्नियुक्ति देने के प्रस्ताव को स्वीकृत किया। एमआईसी ने डामरीकृत मार्गो में  गड्ढो की मरम्मत हेतु मोबाईल इन्फ्रारेड रिसाईकिलिंग पद्धति से 1 करोड़ तक का कार्य करवाने एवं शेष राशि 196 लाख से पेवर पद्धति से बीटी पेंच रिपेयर कराने को मंजूरी दी।

17 स्थानों पर बचत राशि 149 लाख 97 हजार रू. से विविध संधारण, मरम्मत, नाली निर्माण, पेवर कार्य करवाने स्वीकृति दी ।  एमआईसी ने गृनिमं  द्वारा निर्मित बोरियाकला रायपुर में बनाये गये 1780 ईडब्ल्यूएस भवन 3 मंजिला मकान के संबंध में प्राप्त विभागीय प्रस्ताव की  अनुशंसा की।
 


अन्य पोस्ट